Dhanteras 2024: आज भी है धनतेरस, जानें कब तक है शुभ मुहूर्त
Dhanteras 2024: धनतेरस का त्योहार दिवाली के दो दिन पहले मनाया जाता है. इस साल कल 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस का त्योहार मनाया गया. आपको बता दें त्रयोदशी तिथि आज बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक जारी रहेगा.
By Shaurya Punj | October 30, 2024 9:46 AM
Dhanteras 2024: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो दीपावली के उत्सव की शुरुआत का संकेत है. इस वर्ष धनतेरस का आयोजन 29 अक्टूबर, अर्थात आज मंगलवार को किया गया. इस शुभ मौके पर लोगो ने खरीददारी की, आपको बता दें आज 30 अक्टूबर 2024 के दोपहर तक धनतेरस का शुभ मुहूर्त है, तो क्या आज भी हम कर सकते हैं शॉपिंग, यहां जानें
धनतेरस पूजा मुहूर्त 2024
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस वर्ष त्रयोदशी तिथि का आरंभ मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगा, और यह बुधवार, 30 अक्टूबर 2024 को दोपहर 1 बजकर 15 मिनट तक जारी रहेगा. इसलिए लोग आज भी धनतेरस मना रहे हैं. कुछ लोग आज भी खरीददारी कर रहे हैं.
धनतेरस के दिन की गई खरीददारी से घर में सुख और समृद्धि का संचार होता है. इस दिन जो भी वस्तु खरीदी जाती है, वह पूरे वर्ष भर की खुशियों का प्रतीक मानी जाती है. यह ध्यान रखना आवश्यक है कि धनतेरस पर खरीदी गई वस्तुओं, जैसे सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन या अन्य सामान, का उपयोग दिवाली तक नहीं करना चाहिए. दिवाली पूजा के समय इन वस्तुओं को देवी मां के समक्ष रखकर उनकी पूजा करनी चाहिए, और उसके बाद ही इनका उपयोग प्रारंभ करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां प्रस्तुत सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं. prabhatkhabar.com इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.