November 2024 Vrat Tyohar List: भाई दूज, छठ से लेकर कार्तिक पूर्णिमा, यहां जानें नवंबर माह में पड़ने वाले व्रत त्योहार कि लिस्ट
November 2024 Vrat Tyohar List: नवंबर माह शुरू हो चुका है. भाई दूज, छठ पूजा, कार्तिक पूर्णिमा जैसे पर्व इसी माह पड़ेंगे. आइए देखें नवंबर 2024 की व्रत त्योहार की लिस्ट
By Shaurya Punj | November 1, 2024 1:59 PM
November 2024 Vrat Tyohar List: नवंबर का महीना हिंदू धर्मावलंबियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा. इस माह में गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ, देवउठनी एकादशी, और तुलसी विवाह जैसे प्रमुख पर्व मनाए जाएंगे. कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान का आयोजन होगा. इसके अतिरिक्त, जो लोग 1 नवंबर को कार्तिक अमावस्या मानते हुए दीपावली का उत्सव मनाएंगे, उनके लिए नवंबर की शुरुआत साल के सबसे बड़े त्योहार से होगी. इस प्रकार, अक्टूबर की तरह नवंबर का महीना भी त्योहारों और उत्सवों की चमक में व्यतीत होगा. इसके साथ ही, नवंबर में कई महत्वपूर्ण ग्रह-गोचर भी हो रहे हैं, जिससे यह महीना धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से भी विशेष बनता है। यहां नवंबर महीने के सभी व्रत, त्योहार और ग्रह-गोचर की सूची देखें.