Record: ‘पास होकर भी दूर हैं’ यह कहावत इस भारतीय खिलाड़ी पर कुछ ज्यादा ही सही बैठती है. जी हां कुछ ऐसा ही हुआ भारत ही नहीं दुनिया के इस महान खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के साथ. टीम इंडिया के इस दिग्गज खिलाड़ी के नाम एक और रिकॉर्ड है जिससे सभी खिलाड़ी दूर रहना चाहते हैं. यह रिकॉर्ड है 90 से अधिक रन बनाकर सबसे अधिक बार आउट होने का.
सचिन तेंदुलकर अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 28 बार 90 से अधिक रन बनाकर आउट हुए हैं. इसमें वह 10 बार टेस्ट मैच और 18 बार वनडे में आउट हुए हैं. महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 664 मैच खेले हैं, जिसमें 200 टेस्ट मैच, 463 वनडे मैच और 1 टी20I मैच शामिल है.
सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में 53.78 के औसत से 15,921 रन बनाए है, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा उन्होंने वनडे में 44.83 के औसत से 18426 रन बनाए. बनडे में तेंदुलकर ने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाए. इसके अलावा उन्होंने एकलौते टी20 मैच में सिर्फ 10 रन की पारी खेली है.
इंटरनेशनल करियर में 90+ पर आउट होने वाले खिलाड़ी
रैंक | खिलाड़ी का नाम | देश | करियर अवधि | मैच | पारियां | सर्वोच्च स्कोर | शतक | 90 के पार स्कोर |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 1989–2013 | 664 | 782 | 248* | 100 | 28 |
2 | केन विलियमसन | न्यूज़ीलैंड | 2010–2024 | 361 | 428 | 251 | 45 | 15 |
3 | एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 2004–2018 | 420 | 484 | 278* | 47 | 14 |
4 | राहुल द्रविड़ | भारत | 1996–2012 | 509 | 605 | 270 | 48 | 14 |
5 | जाक कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 1995–2014 | 519 | 617 | 224 | 62 | 13 |
6 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 1995–2012 | 560 | 668 | 257 | 71 | 13 |
7 | इंजमाम-उल-हक | पाकिस्तान | 1991–2007 | 499 | 551 | 329 | 35 | 12 |
8 | शिखर धवन | भारत | 2010–2022 | 269 | 288 | 190 | 24 | 11 |
9 | मैथ्यू हेडन | ऑस्ट्रेलिया | 1993–2009 | 273 | 348 | 380 | 40 | 11 |
10 | नाथन एस्टल | न्यूज़ीलैंड | 1995–2007 | 308 | 358 | 222 | 27 | 11 |
11 | हर्शल गिब्स | दक्षिण अफ्रीका | 1996–2010 | 361 | 417 | 228 | 35 | 11 |
12 | वीरेंद्र सहवाग | भारत | 1999–2013 | 374 | 443 | 319 | 38 | 11 |
13 | माइकल क्लार्क | ऑस्ट्रेलिया | 2003–2015 | 394 | 449 | 329* | 36 | 11 |
14 | अरविंद डी सिल्वा | श्रीलंका | 1984–2003 | 401 | 455 | 267 | 31 | 11 |
15 | एमएस धोनी | भारत | 2004–2019 | 538 | 526 | 224 | 16 | 11 |
90s में कई बार आउट, फिर भी महान
भले ही सचिन तेंदुलकर कई बार 90 के आसपास आउट होकर फैंस को निराश कर गए हों, लेकिन इससे उनके महान करियर की चमक फीकी नहीं पड़ती. उनके रिकॉर्ड आज भी क्रिकेट इतिहास के सबसे ऊँचे मुकाम पर हैं.
ये भी पढे…
Smriti Mandhana: जानें स्मृति मंधाना के जीवन के कुछ अनसुने किस्से, बॉयफ्रेंड के बारे में
BCCI सिराज पर ध्यान दे वरना… आरपी सिंह ने इंग्लैंड सीरीज के बाद दे दी चेतावनी
जसप्रीत बुमराह के ऊपर BCCI की नजर टेढ़ी! गंभीर के इस पसंदीदा नियम से बढ़ेगी मुश्किल
‘रोहित शर्मा कब तक रहेंगे? शुभमन गिल तैयार हैं’, वनडे कप्तानी को लेकर मोहम्मद कैफ का दावा
कुत्ता, बिल्ली या सांप नहीं, लॉर्ड्स में पहुंची लोमड़ी, पूरे मैदान में लगाया चक्कर, देखें वीडियो