मोरंग उद्योग संघ के अध्यक्ष बने नंद किशोर राठी

अघ्यक्ष बनने पर लोगों ने दी बधाई

By MRIGENDRA MANI SINGH | June 16, 2025 8:04 PM
feature

फारबिसगंज. पड़ोसी देश नेपाल के विराटनगर मोरंग उद्योग संघ के अध्यक्ष पद पर विराटनगर माहेश्वरी समाज के पूर्व अध्यक्ष नंद किशोर राठी निर्विरोध निर्वाचित हुए. श्री आनंद जी मारू ने राज कुमार लढ़ा को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि राठी पिछली कार्यसमिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे. शनिवार को हुई संगठन की 52वीं आम बैठक में अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव हुआ. समिति का कार्यकाल दो वर्ष का होता है. इसमें भोलेश्वर दुलाल को संगठन का वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र गोलछा को प्रथम उपाध्यक्ष, विपिन कावरा को द्वितीय उपाध्यक्ष, सुबोध कोइराला को तृतीय उपाध्यक्ष व पारस लुनिया को कोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं सिद्धार्थ कावरा, बीरेंद्र राठी, सौरभ सारदा, दीपक कुमार अग्रवाल, जयेंद्र कुमार शर्मा, संतोष भगत, सृजन प्याकुरेल और उकेश अग्रवाल को कार्यसमिति सदस्य के रूप में चुना गया है. उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि नयी कार्यसमिति ने महिलाओं में किरण व्यास, प्रतीक राउत व पारस गोलछा को कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया. 38

संबंधित खबर और खबरें

यहां अररिया न्यूज़ (Araria News) , अररिया हिंदी समाचार (Araria News in Hindi), ताज़ा अररिया समाचार (Latest Araria Samachar), अररिया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Araria Politics News), अररिया एजुकेशन न्यूज़ (Araria Education News), अररिया मौसम न्यूज़ (Araria Weather News) और अररिया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version