मुखिया ने पौधा लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

विश्व पर्यावरण दिवस पर रैनिया जोगडीहा पंचायत भवन में ग्रामसभा आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रंभा देवी ने की.

By SHUBHASH BAIDYA | June 5, 2025 10:43 PM
an image

बांका. विश्व पर्यावरण दिवस पर रैनिया जोगडीहा पंचायत भवन में ग्रामसभा आयोजित हुई. जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया रंभा देवी ने की. इसके पूर्व उन्होंने पंचायत भवन परिसर में पौधा लगाकर पर्यावरण बनाने को लेकर संकल्प लिया. जबकि मौजूद लोगों को भी पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान मुखिया ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है.आज हम जिस रफ्तार से पेड़ काट रहे हैं, उसकी दोगुनी रफ्तार से हमें पेड़ लगाने होंगे. लेकिन हमारी पेड़ लगाने की रफ्तार काटने से काफी कम है. अब समय के साथ-साथ सोच बदलना जरुरी है. पौधारोपण को अब हमें अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना होगा. हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम अपने जीवन में एक पौधा जरूर लगाएं और उसकी देखभाल भी करें. यह सोच आज की पीढ़ी को भी दें, ताकि वे भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और सुखद वातावरण तैयार कर सकें. मौके पर पंचायत सचिव संतोष कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि महेश कुमार, कार्यपालक सहायक बिपिन ठाकुर, वार्ड सदस्य टुनटुन साह, पुनीत मिश्रा, अरूण मांझी, मुकेश दास,विजय सिंह, विष्णुदेव यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version