डीएन सिंह कालेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने अनिल

डीएन सिंह कालेज के शिक्षक प्रतिनिधि बने अनिल

By SHUBHASH BAIDYA | June 24, 2025 7:21 PM
feature

बांका/रजौन. स्थानीय डीएन सिंह महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि के चुनाव में एक बार फिर वाणिज्य विभाग के सहायक प्राध्यापक अनिल कुमार सिंह निर्वाचित हुए. शिक्षक प्रतिनिधि पद के लिए अनिल कुमार सिंह व इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक नवीन कुमार सिंह प्रत्याशी के रूप में खड़े थे. चुनाव में अनिल कुमार सिंह को 31 मत व नवीन कुमार सिंह को तीन मत मिले. महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. महेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि मतदान के पश्चात मतगणना कर मौके पर ही निर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि के नामों की घोषणा कर दी गयी. शिक्षक प्रतिनिधि सिंह को अनिल कुमार राव, रामलाल मंडल, अनिल कुमार सिंह, राकेश दास, पूनम सिन्हा, शबनम कुमारी, गंगाधर सिंह, उग्र मोहण दास, मो. इजाज अहमद, अरशद रजा, ओंकार भारती, ज्योतिष प्रसाद सिंह, सुनील चौधरी, संजय प्रसाद सिंह, प्रधान लिपिक बीरेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार राव, प्राचार्य महेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने बधाई दी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version