भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड रेडियो, टेलीविजन और नमो ऐप के माध्यम से सुना.

By SHUBHASH BAIDYA | July 27, 2025 9:01 PM
an image

धोरैया. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 124वां एपिसोड रेडियो, टेलीविजन और नमो ऐप के माध्यम से सुना. मन की बात सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के विचारों को लोगों के बीच चर्चा की. इस दौरान प्रखंड के जोकी बूथ संख्या 275 सहित अलग-अलग स्थानों पर प्रधानमंत्री मन की बात का लाइव प्रसारण भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना. वहीं भाजपा जिला महामंत्री गणेश गुंजन ने कहा की प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक होता है. इस कार्यक्रम से देश वासियों को बहुत ही प्रेरणादायक जानकारियां मिलती है. उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम में देश के उन चीजों पर बात करते है जो महत्वपूर्ण होती है. मन की बात माध्यम से देश के लोगो को विभिन्न चीजों की बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है. इस कार्यक्रम में धनंजय राय, चतरभुज साह, मिथलेश भारती, संजय सिंह,राजेंद्र साह ,दीपक कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version