बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर दिया जोर

प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यालय में रविवार को एक बैठक आहूत हुई.

By SHUBHASH BAIDYA | May 25, 2025 8:47 PM
feature

बांका/रजौन. प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान रजौन दक्षिणी मंडल भाजपा कार्यालय में रविवार को एक बैठक आहूत हुई. दक्षिणी मंडल अध्यक्ष नीतेश कुमार उर्फ बंटी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे. इस अवसर पर बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विशेष चर्चा हुई. इस बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, मतदाता संपर्क अभियान को गति देने एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर चर्चा की गयी. यह निर्णय लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में धोरैया सहित बांका जिले के पांचों विधानसभा सीटों पर एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित की जायेगी. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता निरंजन चौधरी, विजय प्रसाद साह, अशोक रजक, मंडल उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, नवल किशोर, मंडल महामंत्री विमलेंदु भूषण पाठक, सुजीत कुमार चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version