वाहन चेकिंग में आधे दर्जन बाइक जब्त, लगाया गया जुर्माना

वाहन चेकिंग में आधे दर्जन बाइक जब्त, लगाया गया जुर्माना

By Prabhat Khabar News Desk | December 17, 2024 7:29 PM
an image

धोरैया. धोरैया पुलिस ने मंगलवार काे धोरैया बाजार के पास दो पहिया व चार पहिया वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलायी. थानाध्यक्ष अशोक कुमार के निर्देश पर थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने पुलिस बल के सहयोग से दो पहिया व चार पहिया वाहनों की सघन तलाशी ली. इस दौरान करीब आधे दर्जन वाहनों को जब्त किया गया. आवश्यक कागजात के अभाव में जब्त वाहनों को थाना लाया गया एवं जुर्माना भी लगाया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि बांका एसपी के निर्देश के आलोक में क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर सघन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version