महिला संवाद में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

महिला संवाद में दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

By SHUBHASH BAIDYA | June 12, 2025 8:25 PM
an image

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड के कसवा क्लस्टर अंतर्गत संस्कार जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के तहत गुरुवार को कसवा पंचायत में आकृति जीविका महिला ग्राम संगठन एवं सखी सहेली जीविका महिला ग्राम संगठन, कामतापुर पंचायत में भूमि जीविका महिला ग्राम संगठन कुंथा, पड़रिया पंचायत में प्रतिज्ञा काली जीविका महिला ग्राम संगठन एवं रोशनी जीविका महिला ग्राम संगठन पड़रिया, मिर्जापुर पंचायत में राधा जीविका महिला ग्राम संगठन मिर्जापुर गांव में महिला संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, योजना बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन सहित अन्य योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी. मौके पर कसबा पंचायत के मुखिया कलानंद सिंह, सरपंच प्रतिनिधि दीपक कुमार सिंह, पड़रिया पंचायत के मुखिया नेहा देवी, सरपंच सुलोचना कुमारी, बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी परवीन आजाद, सन्नी शैखर, अवधेश कुमार, रेखा कुमारी, सीएम चांदनी सिंह, राधा देवी, ललिता देवी, नाजनी, प्रीति कुमारी, सुमंती कुमारी, गीता देवी, ग्राम संगठन लेखापाल बिना कुमारी, खुशबू कुमारी, सुजाता कुमारी, राखी कुमारी, रंजन कुमार, सुरेश कुमार, स्वास्थ्य सखी पूजा कुमारी, संगीता कुमारी, प्रीति कुमारी, पूनम कुमारी, उमा कुमारी, एमआरपी रूचि कुमारी, कविता कुमारी, बबीता कुमारी, दीपा कुमारी, निशा कुमारी, पशु सखी प्रिया कुमारी, रीना कुमारी सक्रिय रहे.
संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version