पथरा में पूर्व मंत्री सह विधायक रामनारायण मंडल ने किया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बाराहाट प्रखंड के रामेश्वर भैरो राधिका प्लस टू हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

By GOURAV KASHYAP | June 6, 2025 7:22 PM
an image

पंजवारा. विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को बाराहाट प्रखंड के रामेश्वर भैरो राधिका प्लस टू हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका के भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने स्वयं पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. विधायक श्री मंडल ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निबटने के लिए पौधरोपण अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने स्कूल परिसर में आम, पीपल, नीम समेत कई छायादार और औषधीय पौधे लगाये. इस मौके पर बाराहाट सीओ विकास कुमार, भाजपा के जिला महामंत्री सुभाष साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हीरालाल मंडल, शिक्षक कृष्ण मोहन साह, विद्यालय प्रबंध समिति सदस्य घनश्याम साह, स्थानीय नेता, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया. विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल हरियाली बढ़ाना था, बल्कि युवाओं में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता जगाना भी रहा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version