उपचुनाव : पंसस पद पर सुमन झा व वार्ड सदस्य पद पर अनरवा देवी की जीत

प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत के एक-एक पद पर होने वाले उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गयी.

By Abhay Kumar | July 11, 2025 6:25 PM
an image

बेलहर. प्रखंड क्षेत्र के दो पंचायत के एक-एक पद पर होने वाले उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को संपन्न हो गयी. मतगणना का कार्य सुबह आठ बजे से आरंभ हुई, जो ढाई घंटे तक चला. इसमें साहेबगंज पंचायत के पंचायत समिति सदस्य पद के लिए सुमन झा ने एक हजार 521 मत लाकर 574 मत से जीत हासिल की. वहीं दूसरे नंबर पर अमरलता देवी ने 974 मत प्राप्त किए तथा तीसरे नंबर पर सुशीला देवी ने 858 मत प्राप्त किए. तेलिया कुमरी पंचायत के वार्ड संख्या सात में अनरवा देवी 270 मत लाकर 158 मत से शंभू यादव को शिकस्त दी, शंभू यादव को मात्र 112 मत प्राप्त हुए. दोनों जीते हुए प्रत्याशियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचित पदाधिकारी कुमार सौरभ ने प्रमाण पत्र दिए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जीते हुए प्रत्याशियों को फूल माला एवं रंग गुलाल लगाकर खुशियां मनायी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version