विवाहिता ने दो पुत्री को दिया जन्म, तो ससुराल में होने लगा विवाद, मामला पहुंचा थाने

थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में महिला के द्वारा एक के बाद एक दो पुत्री को जन्म देने पर ससुराल में विवाद हो गया.

By SHUBHASH BAIDYA | July 27, 2025 7:48 PM
an image

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में महिला के द्वारा एक के बाद एक दो पुत्री को जन्म देने पर ससुराल में विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार मिर्जापुर गांव के दिवाकर साह की शादी बांका में रोहित प्रसाद साह की पुत्री सोनी कुमारी से 29 दिसंबर 2015 को हुई थी. शादी के बाद बेहतर रिश्ते के बीच एक के बाद एक दो पुत्रियों को जन्म दिया. लेकिन पुत्र की चाह में ससुराल वाले पुत्री होने पर विवाहिता सोनी कुमारी को प्रताड़ित करने लगे. इसके बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि सोनी कुमारी के परिजनों को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा. जहां प्रताड़ित किये जाने के बाद सोनी कुमारी अपने पिता रोहित प्रसाद साह के साथ थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए न्याय की गुहार लगायी. वहीं ससुराल पक्ष के विवाहिता के पति दिवाकर साह के छोटे भाई सूरज साह ने थाना पहुंचकर अपने बड़े भाई दिवाकर साह सहित परिजनों का पक्ष रखा. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घरेलू विवाद को लेकर मामला थाना पहुंचा हैं. जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता किया जा रहा हैं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बांका न्यूज़ (Banka News) , बांका हिंदी समाचार (Banka News in Hindi), ताज़ा बांका समाचार (Latest Banka Samachar), बांका पॉलिटिक्स न्यूज़ (Banka Politics News), बांका एजुकेशन न्यूज़ (Banka Education News), बांका मौसम न्यूज़ (Banka Weather News) और बांका क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version