डीआइजी ने समीक्षा के दौरान अनुसंधानकर्ता से मांगा स्पष्टीकरण

पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र आशीष भारती द्वारा कार्यालय में साहेबपुरकमाल थाना के साइबर कांड के कांड संख्या 110/23 की समीक्षा कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर के साथ की गई.

By MANISH KUMAR | July 16, 2025 9:26 PM
an image

बेगूसराय. पुलिस उप महानिरीक्षक बेगूसराय क्षेत्र आशीष भारती द्वारा कार्यालय में साहेबपुरकमाल थाना के साइबर कांड के कांड संख्या 110/23 की समीक्षा कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर के साथ की गई. समीक्षा के क्रम में अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में कांड के अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर बलिया अंचल से पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के माध्यम से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है. समीक्षा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अधीक्षक बेगूसराय एवं प्रभारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बलिया शामिल हुए. अनुसंधानकर्ता पुलिस निरीक्षक मुस्तफा कमाल कैसर को कांड का तीव्र गति से अनुसंधान पूरा करने का निर्देश दिया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बेगूसराय न्यूज़ (Begusarai News), बेगूसराय हिंदी समाचार (Begusarai News in Hindi),ताज़ा बेगूसराय समाचार (Latest Begusarai Samachar),बेगूसराय पॉलिटिक्स न्यूज़ (Begusarai Politics News),बेगूसराय एजुकेशन न्यूज़ (Begusarai Education News),बेगूसराय मौसम न्यूज़ (Begusarai Weather News)और बेगूसराय क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version