अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में निशांत को स्वर्ण व रोहित को रजत पदक

नेपाल के काकरविता झापा में आयोजित 11 वी अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2025 का आयोजन झापा इंडोर स्टेडियम में किया गया.

By MANISH KUMAR | May 27, 2025 9:18 PM
an image

बेगूसराय. नेपाल के काकरविता झापा में आयोजित 11 वी अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2025 का आयोजन झापा इंडोर स्टेडियम में किया गया.इस प्रतियोगिता में कुल 11 देशों ने शिरकत किया. इस प्रतियोगिता में भारत देश के 16 राज्यों के 95 खिलाड़ियों ने प्रतिभागिता में भाग लिया. भारतीय 95 सदस्य टीम में बेगूसराय के 4 प्रतिभागी भी शामिल थे.भारतीय टीम के कोच गोविन्द कुमार ने बताया कि बेगूसराय को 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए. पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में कैडेट बालक वर्ग में निशांत कुमार ने अंडर 55 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक पर कब्ज़ा जमाया . जूनियर बालक वर्ग में शिवांशु सुमन अंडर 67 किलो भार एवं सचिन कुमार अंडर 50 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अर्जित किया. सीनियर बालक वर्ग में रोहित कुमार अंडर 60 किलो भार वर्ग में रजत पदक पर कब्ज़ा जमाया. इस मौके पर देर रात रेल्वे स्टेशन पर खिलाड़ीयों के आते ही जिला कराटे संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, डायनामिक एनजीओ के अध्यक्ष शिला देवी एवं जिला कराटे संघ के उपाध्यक्ष खुशबू कुमारी, अचीवर्स संस्थान के सचिव गोपाल कुमार, रत्नेश कुमार, अनिल यादव, ललटून कुमार सिंह एवं राजेंद्र कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों का स्वागत किया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां बेगूसराय न्यूज़ (Begusarai News), बेगूसराय हिंदी समाचार (Begusarai News in Hindi),ताज़ा बेगूसराय समाचार (Latest Begusarai Samachar),बेगूसराय पॉलिटिक्स न्यूज़ (Begusarai Politics News),बेगूसराय एजुकेशन न्यूज़ (Begusarai Education News),बेगूसराय मौसम न्यूज़ (Begusarai Weather News)और बेगूसराय क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version