Bhagalpur News: जिला उपाध्यक्ष आलोक सिंह बंटू को विजय मित्रा मंडल का बनाया प्रभारी
भाजपा जिला के कई पदाधिकारियों को मिली मंडल प्रभारी की जिम्मेवारी
By SANJIV KUMAR | May 18, 2025 12:38 AM
भाजपा जिला के कई पदाधिकारियों को मिली मंडल प्रभारी की जिम्मेवारी
वरीय संवाददाता, भागलपुर
भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार संगठन का विस्तार करते हुए भागलपुर, सुल्तानगंज, कहलगांव, पीरपैंती व नाथनगर मंडल में मंडल प्रभारी को नियुक्त किया है. शनिवार को उन्होंने इसकी सूची जारी कर दी है. जिला कार्यसमिति के कई पदाधिकारियों को मंडल प्रभारी की जिम्मेवारी दी गयी है. चुनाव के पहले मंडल प्रभारी की नियुक्ति कर सभी मंडल को और मजबूत करने को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है. सबसे बड़ी बात यह है कि जिला कार्यकारिणी में पहली बार उपाध्यक्ष बने पार्टी के युवा नेता आलोक सिंह बंटू को भागलपुर विधानसभा के विजय मित्रा मंडल का मंडल प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं पार्टी के वरीय नेता अभय कुमार घोष सोनू को तिलकामांझी मंडल व राज किशोर गुप्ता को शीतकंड नीरज मंडल का मंडल प्रभारी बनाया है.
ये हैं मंडल प्रभारी
भागलपुर
विजय मित्रा मंडल ————————– आलोक सिंह बंटूतिलकामांझी मंडल ————————- अभय घोष सोनू
ईश्वर नगर मंडल ————————– राजेश टंडनश्री नारायण साह मंडल ——————- नवीन चिंटू
सुल्तानगंज
मंडल के नाम ————————— मंडल प्रभारी के नाम
अजगैबीनाथ पश्चिमी ———————- रामनाथ पासवानअजगैबीनाथ पूर्वी ———————— अंजना प्रकाश
यहां भागलपुर न्यूज़ (Bhagalpur News), भागलपुर हिंदी समाचार (Bhagalpur News in Hindi),ताज़ा भागलपुर समाचार (Latest Bhagalpur Samachar),भागलपुर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Bhagalpur Politics News),भागलपुर एजुकेशन न्यूज़ (Bhagalpur Education News),भागलपुर मौसम न्यूज़ (Bhagalpur Weather News)और भागलपुर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .