बिहपुर मंडल भाजपा के संयोजन में बुधवार की शाम एनडीए कार्यालय बिहपुर से तिरंगा यात्रा निकालकर देश की सेना के शौर्य को सलाम किया गया. तिरंगा यात्रा में शामिल में बिहपुर विस के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र ने भारत की वीर सेना व देश की मजबूत सरकार की इच्छाशक्ति नमन किया. विधायक ने कहा कि आंतक के बूते सिंदूर मिटाने वालों को हमारे वीरों ने बता दिया भारत के सिंदूर की ताकत. हमें गर्व है अपने वीर जवानों पर जिन्होंने निर्भीकता व प्रतिबद्धता के साथ यह मिशन सफल बनाया. भारत के पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शिता ने इस अभियान को सेना ने साकार रूप दिया. मौके पर कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
संबंधित खबर
और खबरें