उपलब्धि सम्मान समारोह में किया पुरस्कृत

शेरघाटी अग्रवाल भवन में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ गया जिला के बैनर तले उपलब्धि दिवस सह सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया.

By ROHIT KUMAR SINGH | July 6, 2025 7:49 PM
feature

शेरघाटी. शेरघाटी अग्रवाल भवन में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ गया जिला के बैनर तले उपलब्धि दिवस सह सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के प्रधान महासचिव इंजीनियर अरुण कुमार दांगी, राष्ट्रीय चुनाव समिति सचिव दांगी शत्रुघ्न प्रसाद सिंहा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष शिवनंदन दांगी, प्रदेश चुनाव समिति अध्यक्ष शिवशंकर दांगी, जिला महासचिव जितेंद्र दांगी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं दांगी संघ का झंडोत्तोलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम में दांगी शत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा, इंजीनियर अरुण कुमार दांगी व राकेश दांगी को दांगी रत्न से सम्मानित किया गया. जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इसके अलावा कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आगामी 31 अगस्त 2025 को पटना में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ की एक बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा ताकि सत्ता में दांगी जाति की भागीदारी सुनिश्चित हो सके.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version