पूर्व मुख्यमंत्री सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती मनायी गयी

प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी.

By ROHIT KUMAR SINGH | July 12, 2025 8:12 PM
feature

टिकारी. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता सेनानी सत्येंद्र नारायण सिन्हा की जयंती समारोह श्रद्धा और सम्मान के साथ मनायी गयी. उपस्थित कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सह पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण ने कहा कि सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने देश की आजादी और बिहार के विकास में अहम भूमिका निभायी थी. वे आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनका सादा जीवन, उच्च विचार और प्रशासनिक क्षमता सदैव युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा. मगध विश्विद्यालय, बोधगया के निर्माण में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी. इस कार्यक्रम में शौकत अंसारी, पुलेंद्र शर्मा, नागेंद्र सिंह, गौरी पासवान, रामदेव पासवान, मोहन शर्मा, विमल यादव ,नाथुन पासवान सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version