शराबबंदी सूबे के लिए ऐतिहासिक निर्णय

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं.

By ROHIT KUMAR SINGH | May 31, 2025 8:06 PM
an image

बेलागंज. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में महिलाओं को आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कई ऐतिहासिक कदम उठाये गये हैं. बिहार में शिक्षा और नौकरियों में महिलाओं को 50% आरक्षण मिलने से वे पुरुषों के बराबर ही नहीं, बल्कि कई क्षेत्रों में आगे बढ़ रही हैं. रौनक जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अध्यक्ष मंजू देवी ने यह बात कही. उन्होंने बताया कि जीविका के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के प्रति जागरूक हुई हैं. शराबबंदी कानून को महिलाओं के सम्मान के लिए ऐतिहासिक बताया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version