ऑर्गेनिक खेती व महिला सशक्तिकरण को मिली सराहना

उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा बांकेबाजार महिला विकास प्रोड्यूसर कंपनी एवं एफपीओ को सम्मानित किया गया.

By Roshan Kumar | August 1, 2025 7:12 PM
an image

बांकेबाजार. उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा द्वारा गया शहर स्थित हरिदास सेमिनरी स्कूल के प्रेक्षागृह में आयोजित किसान कल्याण संवाद सह किसान सम्मान समारोह में बांकेबाजार महिला विकास प्रोड्यूसर कंपनी एवं एफपीओ को सम्मानित किया गया. एफपीओ से जुड़ी महिला किसानों द्वारा मशरूम, तिल, मोटे अनाज, स्वीट कॉर्न, बेबी कॉर्न, मेंथा और लेमनग्रास जैसी ऑर्गेनिक फसलों की खेती कर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गयी है. इस योगदान के लिए फेडरेशन अध्यक्ष द्रौपदी देवी को उपमुख्यमंत्री ने शील्ड व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. उपमुख्यमंत्री ने महिला किसानों द्वारा की जा रही ऑर्गेनिक खेती की सराहना की, जिससे महिलाएं बेहद उत्साहित हैं. इस सम्मान पर महिलाओं ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, भाजपा नेता हरि प्रपन्न उर्फ पप्पू जी और कृषि विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद व बधाई दी. बधाई देने वालों में सर्व सेवा समिति के रजनी भूषण, रवींद्र कुमार, रीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, कंचन कुमारी, विनीता कुमारी, शकुंतला देवी और संगीता कुमारी सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थीं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version