लेजर शो से ब्रह्मयोनि पहाड़ पर दिखी गया की संस्कृतिक झलक

खेलो इंडिया पर आधारित लेजर शो का प्रदर्शन

By PANCHDEV KUMAR | May 4, 2025 10:08 PM
feature

गया. खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2025 के अवसर पर बिपार्ड के सामने ब्रह्मयोनि पहाड़ पर गया जिले का संस्कृति, इतिहास और विकास तथा खेलो इंडिया पर आधारित लेजर शो का प्रदर्शन किया गया. लेजर शो के माध्यम से भारत में बिहार फिर बिहार में गया के मानचित्र को प्रदर्शित किया गया. विष्णुपद मंदिर, बोधगया का महाबोधि मंदिर, सम्राट अशोक व अन्य का लेजर शो से प्रदर्शित किया. साथ ही बिहार व गया की विकास यात्रा, जापान, श्रीलंका, तिब्बत व थाइलैंड को भी लेजर से प्रदर्शित किया. सत्य व अहिंसा के लिए महात्मा गांधी की तस्वीर व बिहार का प्रमुख पर्व छठ को भी लेजर शो से प्रदर्शित किया. साथ ही विष्णुपद में पिंडदान व प्रसिद्ध फल्गु को दर्शाया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version