हर घर कांग्रेस झंडा अभियान के तहत कार्यक्रम

शहर में कांग्रेस की ओर से हर घर कांग्रेस झंडा अभियान चलाया गया. गया टाउन से रहे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया.

By JITENDRA MISHRA | June 18, 2025 6:11 PM
an image

गया जी. शहर में कांग्रेस की ओर से हर घर कांग्रेस झंडा अभियान चलाया गया. गया टाउन से रहे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी सह नगर निगम सशक्त स्थायी समिति सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया. इस मौके पर मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां, पार्षद कुंदन कुमार, गोपाल कुमार भी मौजूद थे. गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के डाक स्थान बैरागी, स्टेशन रोड, करीमगंज सहित अन्य कई मुहल्ले के घरों में हर घर कांग्रेस का झंडा वितरित किया गया. इसके साथ बैरागी डाक स्थान स्थित कांग्रेस नेता के नेतृत्व में चौपाल लगाकर महिलाओं को ”माई-बहिन मान योजना” की भी जानकारी दी गयी. कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए अभियान का शुरुआत की गयी है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version