जनसभा में राजद ने गिनाया विकास का विजन

वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 47 स्थित खंजाहांपुर गांव में मंगलवार दोपहर राजद नेता विनय कुशवाहा की अगुवाई में महिलाओं व बुद्धिजीवियों के साथ बड़ी जनसभा आयोजित की गयी.

By ROHIT KUMAR SINGH | August 5, 2025 7:50 PM
an image

मानपुर. वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम वार्ड 47 स्थित खंजाहांपुर गांव में मंगलवार दोपहर राजद नेता विनय कुशवाहा की अगुवाई में महिलाओं व बुद्धिजीवियों के साथ बड़ी जनसभा आयोजित की गयी. इस जनसभा में बिहार प्रदेश राजद सचिव श्री कुशवाहा ने तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का आह्वान करते हुए उनके घोषणाओं व विकास विजन की जानकारी दी. सभा में मौजूद सैकड़ों महिलाओं ने हाथ उठाकर तेजस्वी को अगला मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया. इस मौके पर रामजी प्रसाद कुशवाहा, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, विजय कुमार सिन्हा, मोहम्मद छोटू, पप्पू कुशवाहा, रवींद्र वर्मा, रामसागर प्रसाद, राजेंद्र यादव, छोटेलाल यादव सहित हजारों महिलाएं मौजूद थीं. दूसरी ओर राजद प्रखंड अध्यक्ष किशोरी यादव ने उसरी, शादीपुर और ननोक पंचायतों के गांवों का दौरा कर मतदाता सूची पुननिरीक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया. पूर्व मुखिया लालदेव महतो, मिथिलेश यादव, हरिश्चंद्र यादव, अर्जुन कुमार सहित कई लोग इस मौके पर उपस्थित रहे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां गया न्यूज़ (Gaya News), गया हिंदी समाचार (Gaya News in Hindi),ताज़ा गया समाचार (Latest Gaya Samachar),गया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Gaya Politics News),गया एजुकेशन न्यूज़ (Gaya Education News),गया मौसम न्यूज़ (Gaya Weather News)और गया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version