भाकपा माले गांव-गांव जाकर चलायेगा जागरूकता अभियान

मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए गांव-गांव में जनता के बीच जाकर वोटर लिस्ट में एक भी नाम न छूटे इसके लिए 10 दिन का अभियान चलाने का निर्णय

By VIKASH KUMAR | August 5, 2025 5:38 PM
an image

कुदरा.

नगर पंचायत मंगलवार को मठ में भाकपा माले प्रखंड कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मोहनिया विधानसभा के प्रभारी कामरेड महेश लाल, प्रखंड सचिव कामरेड मुन्नाराम, प्रखंड कमेटी सदस्य धर्मराज भारती, महावीर राम, गंगा राम, विजय पाल, राधेश्याम पाल, मनोज चौधरी आदि लोगों ने भाग लिया. बैठक में मतदाता गहन पुनरीक्षण के लिए गांव-गांव में जनता के बीच जाकर वोटर लिस्ट में एक भी नाम न छूटे इसके लिए 10 दिन का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इधर, अभियान की समाप्ति 15 अगस्त 2025 को रामलीला मैदान में होगा. इसके बाद संगठन के सदस्य संविधान बचाओ मार्च निकालगें. उक्त अवसर पर रामलीला मैदान में सभा कर झंडोत्तोलन किया जायेगा़ साथ ही संविधान के प्रस्तावना का पाठ कर संकल्प लिया जायेगा.
संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version