किसानों को उन्नत खेती करने के बताये तरीके

विवार के दोपहर प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

By VIKASH KUMAR | June 1, 2025 5:31 PM
an image

नुआंव. रविवार के दोपहर प्रखंड कृषि कार्यालय में प्रखंड स्तरीय शारदीय खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत उप परियोजना निदेशक आत्मा नवीन कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक अमित कुमार व नीरज कुमार द्वारा दीप जला कर किया गया. साथ ही कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को उन्नत खेती के कई गुर सिखाये गये. इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा किसानों को खरीफ में बुआई करने वाली फसल, मिट्टी जांच व रोग व्याधि पर चर्चा की गयी. किसानों से फसल अवशेष प्रबंधन पर भी विशेष चर्चा की गयी. कम लागत में किसानों को अधिक लाभ कैसे प्राप्त होगा, इसकी भी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों को दी गयी. मौके पर शुभम मंगल, अमरीश कुमार सिंह, अरुण कुमार, विकास कुमार, सत्य प्रकाश गौतम व अजय पांडेय उपस्थित रहे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version