जनता दरबार : भूमि विवाद के चार मामलों का निबटारा

10 मामलों की दस्तावेज जांच कर हुई सुनवाई

By VIKASH KUMAR | August 2, 2025 3:57 PM
an image

कुदरा.

थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद को लेकर लगे जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे विवाद में दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर चार मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं, विवादित दोनों पक्षों की उपस्थिति में 10 मामलों की सुनवाई की गयी. कुछ मामलों में स्थल जांच का निर्देश दिया गया. दरअसल, जनता दरबार में निजी भूमि से लेकर सरकारी भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जा संबंधी मामलों की सुनवाई व निष्पादन किया जाता है. अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष के संयुक्त जनता दरबार के शिविर में पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाता है. इस संबंध में अंचलाधिकारी अंकिता सिंह ने बताया कि इस समय खेती का सीजन चल रहा है. किसान खेती में जुटे हैं. जिसके कारण जनता दरबार में फरियादियों की भीड़ कम रही. फिर भी 10 मामलों की सुनवाई कर चार मामलों का निबटारा किया गया.
संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version