कांग्रेस ने कुदरा में महिला संवाद का किया आयोजन

स्थानीय प्रखंड की मेऊडा पंचायत स्थित बड़का रामडिहरा में महिला संवाद सह माई बहिन मान योजना - पर चर्चा का आयोजन किया गया.

By VIKASH KUMAR | May 31, 2025 5:47 PM
an image

कुदरा. स्थानीय प्रखंड की मेऊडा पंचायत स्थित बड़का रामडिहरा में महिला संवाद सह माई बहिन मान योजना – पर चर्चा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता कुदरा प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने की. संवाद के दौरान महिला व ग्रामवासियों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं की भागीदारी और उनके सम्मान में 2,500 रुपये प्रति महीना देने की योजना पर कांग्रेस पार्टी के लोगों ने चर्चा की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह कुशवाहा, उपेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्र पाल, अभिनव कुमार, अनिल पांडेय, सदन खरवार, नंद बिहारी सिंह, संजय चौबे, कमलेश आज़ाद, रोजा फारुकी, नफिससुद्दिन, लक्ष्मण राम, नीतू कुमारी व सम्मानित ग्राम की जनता मौजूद रहे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version