कुत्ते से टकराकर गिरी बाइक, पूर्व पैक्स अध्यक्ष घायल

सरैयां पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह हादसा के हुए शिकार

By VIKASH KUMAR | July 12, 2025 6:02 PM
an image

भगवानपुर.

शनिवार की दोपहर सरैयां पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष जितेंद्र सिंह की बाइक एक आवारा कुत्ते से टकरा गयी. इससे वह सड़क पर गिरकर वह घायल हो गये. यह घटना रामगढ़-पड़री (पड़री-पतलोईयां) पथ की है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह किसान जितेंद्र सिंह रोपनी करने के लिए मजदूरों को संदेश देने पतलोईयां गांव गये हुए थे, जहां से लौटने के क्रम में उनकी बाइक से एक आवारा कुत्ता सीधे जा भिड़ा, जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी व वह गिरकर घायल हो गये. इस घटना के बाद राहगीरों के सहयोग से घायल पूर्व पैक्स अध्यक्ष को उन्हीं के बाइक पर बैठाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.
संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version