रोपनी करने जा रहीं दो महिलाएं ट्रैक्टर से गिरकर हुईं घायल

पंची गांव के बधार में हुई दुर्घटना

By VIKASH KUMAR | July 21, 2025 3:21 PM
an image

भभुआ सदर.

सोमवार की दोपहर धान की रोपनी करने जा रहीं दो महिलाएं ट्रैक्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं. हादसे के बाद आसपास के लोग घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. घायल महिलाओं का इलाज इमरजेंसी में किया गया. घायल दोनों महिलाओं की पहचान थाना क्षेत्र के बहुवन गांव निवासी उदय प्रसाद की 40 वर्षीया पत्नी सोनी देवी व संतोष धोबी की 35 वर्षीया पत्नी मंजू देवी के रूप में की गयी. सदर अस्पताल में परिजनों ने बताया कि दोनों अपने गांव बहुवन से ट्रैक्टर पर बैठकर धान की रोपनी करने के लिए पंची गांव जा रही थी. ट्रैक्टर जैसे ही पंची गांव के बधार में पहुंचा कि अनियंत्रित हो गया. इससे ट्रैक्टर पर बैठीं दोनों महिलाएं सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गयीं.
संबंधित खबर और खबरें

यहां कैमूर न्यूज़ (Kaimur News) , कैमूर हिंदी समाचार (Kaimur News in Hindi), ताज़ा कैमूर समाचार (Latest Kaimur Samachar), कैमूर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Kaimur Politics News), कैमूर एजुकेशन न्यूज़ (Kaimur Education News), कैमूर मौसम न्यूज़ (Kaimur Weather News) और कैमूर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version