रामधुनी यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

कलश शोभा यात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लिया

By RAJKISHORE SINGH | June 25, 2025 10:40 PM
an image

महेशखूंट. थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय बन्नी के प्रांगण में आयोजित होने वाली तीन दिवसीय रामधुनी यज्ञ को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा में 551 कन्याओं ने भाग लिया. सभी कन्याओं ने स्नान ध्यान एवं नव वस्त्र धारण कर यज्ञ स्थल पर अगुवानी गंगा घाट से गंगाजल कलश में भरकर कलश पूजा अर्चना की. इसके बाद कलश को सर पर रखकर जय श्री राम के जयकारे लगाते गाजे बाजे के साथ धूमधाम से यज्ञ स्थल से निकल कलश शोभा यात्रा चंडी टोला, ईश्वरी टोला, जागो नगर नया नगर, बनी बाबू बगीचा, रोहरी सुभाष नगर का परिभ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल आकर कलश को स्थापित किया गया. जहां पंडितों के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद होम कुंड में अग्नि प्रचलित कर रामधुनी यज्ञ आरंभ किया गया. मौके पर यज्ञ कमेटी के मनीष कुमार, पप्पू शर्मा, चंदन सिंह, बृजेश सिंह, नवीन सिंह, विभीषण सिंह सहित दर्जनों यज्ञ कमेटी के सदस्य उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां खगड़िया न्यूज़ (Khagaria News) , खगड़िया हिंदी समाचार (Khagaria News in Hindi), ताज़ा खगड़िया समाचार (Latest Khagaria Samachar), खगड़िया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Khagaria Politics News), खगड़िया एजुकेशन न्यूज़ (Khagaria Education News), खगड़िया मौसम न्यूज़ (Khagaria Weather News) और खगड़िया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version