ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गयी तिरंगा यात्रा

By RAJKISHORE SINGH | May 23, 2025 9:56 PM
an image

चौथम. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में एनडीए के नेताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली गयी, जिसमें स्कूली छात्र एवं छात्राएं भी शामिल हुए. तिरंगा यात्रा के दौरान एनडीए के कार्यकर्ता एवं छात्र व छात्राएं हाथों में झंडा बैनर लिए भारत जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. तिरंगा यात्रा शिवाधीन महावीर उच्च विद्यालय चौथम से शुरुआत हुई. इसके बाद चौथम बाजार होते हुए करूआमोड़ चौक तक गया. यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार राय, पश्चिमी बोरने पंचायत की मुखिया भाजपा मंडल अध्यक्ष सोनी देवी, भाजपा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मनोज भारती, भाजपा नेता अंग्रेज कुमार, दया नंद मिश्रा, संजय कुमार आदि शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां खगड़िया न्यूज़ (Khagaria News) , खगड़िया हिंदी समाचार (Khagaria News in Hindi), ताज़ा खगड़िया समाचार (Latest Khagaria Samachar), खगड़िया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Khagaria Politics News), खगड़िया एजुकेशन न्यूज़ (Khagaria Education News), खगड़िया मौसम न्यूज़ (Khagaria Weather News) और खगड़िया क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version