Madhubani News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ सशक्तीकरण पर की चर्चा

श्रीपुर हाटी मध्य पंचायत के भाजपा पंडौल उत्तरी मंडल कार्यालय बटलोहिया में मंडल कार्यसमिति सह बूथ सशक्तीकरण के लिए बैठक हुई.

By GAJENDRA KUMAR | July 12, 2025 10:43 PM
feature

सकरी. श्रीपुर हाटी मध्य पंचायत के भाजपा पंडौल उत्तरी मंडल कार्यालय बटलोहिया में मंडल कार्यसमिति सह बूथ सशक्तीकरण के लिए बैठक हुई. अध्यक्षता भाजपा पंडौल उत्तरी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार दास ने की. जिसमें मंडल पदाधिकारी की घोषणा की गयी. बैठक में प्रदेश से आये विनय ने बूथ सशक्तिकरण की ट्रेनिंग सदस्यों को दी. बैठक में हरिपुर मंडल अध्यक्ष मनीष झा उधब ने कहा कि चुनाव नजदीक है इसलिए अपने अपने बूथ कमिटी का सत्यापन कर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गये विकासात्मक कार्यों का चर्चा करें. बैठक में राम बहादुर चौधरी, सुधीर मंडल, हेमकांत झा, सुधीर मिश्रा, दीपक साह, नारायण चौरसिया आदि मौजूद थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version