Madhubani News : मतदाता जागरूकता अभियान चलाया

राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार को बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांव में मतदाता जनजागरण अभियान चलाया गया.

By GAJENDRA KUMAR | July 23, 2025 10:45 PM
an image

बिस्फी. राष्ट्रीय जनता दल बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव के नेतृत्व में बुधवार को बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के दर्जन भर गांव में मतदाता जनजागरण अभियान चलाया गया. प्रखंड के नूरचक, वटोली, पतौना, खंगरैठा, चंदरवाना, भगौती, पुआरी, सिंघासो, चपड़िया, मढिया, खोखनाही, ऊसराही एवं सकाराढी गांव में मतदाताओं के साथ बैठक कर मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में चर्चा की गयी. कहा कि जो वोटर अभी तक गणना फार्म बीएलओ के पास जमा नहीं किए हैं़ वैसे लोग शीघ्र फार्म भर कर जमा कर दें. वैध मतदाताओं का नाम कटे नहीं इसके लिए राष्ट्रीय जनता दल सड़क से लेकर सदन तक संघर्षरत है. कार्यक्रम में बिस्फी उप प्रमुख मो. इसराइल, राजद नेता विजय चंद्र घोष, महताब आलम, अरुण कुमार यादव, जितेंद्र प्रसाद मुन्ना, मातबर यादव, राधे श्याम गिरी एवं बबलू पासवान ने लोगों को जागरूक किया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version