Madhubani News : मुहर्रम पर्व के लिए शांति समिति ने की बैठक

स्थानीय थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व के लिए शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई.

By GAJENDRA KUMAR | June 29, 2025 10:43 PM
feature

अंधराठाढ़ी. स्थानीय थाना परिसर में आगामी मुहर्रम पर्व के लिए शनिवार को शांति समिति की बैठक हुई. बीडीओ राकेश रौशन, सीओ प्रियदर्शिनी, थानाध्यक्ष राहुल कुमार की उपस्थिति में आयोजित बैठक में मुहर्रम पर्व शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए उपस्थित जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता समिति के सदस्य से विचार-विमर्श किया गया. बीडीओ ने कहा कि पर्व आपसी भाईचारा एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए. उपद्रवी तत्व से निपटने के लिए प्रशासन का सहयोग करें. मौके पर मुखिया राजनारायण उर्फ छोटू राय, कमले कुमार चौधरी, राम अशीष मंडल, चन्द्रशेखर झा, मनोज कुमार यादव, शिव कुमार राय, भावेश झा, राम खेलावन मंडल, ब्रह्मदेव गुप्ता, अरविंद चौधरी, अताऊर रहमान, रामखेलावन यादव, राजदेव सहनी उपस्थित थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मधुबनी न्यूज़ (Madhubani News) , मधुबनी हिंदी समाचार (Madhubani News in Hindi), ताज़ा मधुबनी समाचार (Latest Madhubani Samachar), मधुबनी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Madhubani Politics News), मधुबनी एजुकेशन न्यूज़ (Madhubani Education News), मधुबनी मौसम न्यूज़ (Madhubani Weather News) और मधुबनी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version