मधुबनी. जिलाअध्यक्ष प्रभाशूं झा के निर्देशानुसार भाजपा मधुबनी संगठन के सभी प्रभारी व संयोजक की नियुक्ति की गयी. यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना ने दी. जिसमें मधुबनी विधानसभा से प्रंशात ठाकुर प्रभारी, सतीश कुमार ठाकुर संयोजक, बिस्फी विधानसभा से सुबोध कुमार चौधरी प्रभारी, मुकेश कुशवाहा संयोजक, बेनीपट्टी विधानसभा से पवन कुमार झा प्रभारी, संतोष कुमार भगत संयोजक, हरलाखी विधानसभा से वाशीकांत झा प्रभारी, रंजीत यादव संयोजक, खजौली विधानसभा से सरोज सिंह प्रभारी, हरिश्चंद्र शर्मा संयोजक, राजनगर विधानसभा से महेन्द्र पासवान प्रभारी, राजीव झा संयोजक, बाबूबरही विधानसभा से विनोद प्रसाद प्रभारी, दीप्ति राउत संयोजक बनाए गए हैं. इन सभी के मनोनीत होने पर सासंद, विधायक, विधान पार्षद, मेयर सहित प्रदेश, जिले के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर बधाई दी.
संबंधित खबर
और खबरें