Motihari: केंद्रीय विश्वविद्यालय में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया.

By SATENDRA PRASAD SAT | June 5, 2025 7:21 PM
an image

Motihari: मोतिहारी. महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया.वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ.अतुल भार्गव और डॉ. राम प्रसाद के नेतृत्व में सतत विकास केंद्र के सहयोग से कार्यक्रम आयोजित हुई.प्रो. शाहना मजूमदार ने विश्व पर्यावरण दिवस के सरंक्षण के उपायों के बारें में जानकारी दी.विश्वविद्यालय के व्याख्यान और चर्चा सत्रों में पर्यावरण, ग्रह और पृथ्वी और मानवता की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक सुरक्षा उपायों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए. प्रो. प्रणवीर सिंह, डीन, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेजऔर शिक्षकों को छात्रों ने पौध उपहार के रूप में भेंट की.डॉ. राम प्रसाद ने स्वास्थ्य, खुशी और मानवता के भविष्य के लिए दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए लोगों को जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मोतिहारी न्यूज़ (Motihari News) , मोतिहारी हिंदी समाचार (Motihari News in Hindi), ताज़ा मोतिहारी समाचार (Latest Motihari Samachar), मोतिहारी पॉलिटिक्स न्यूज़ (Motihari Politics News), मोतिहारी एजुकेशन न्यूज़ (Motihari Education News), मोतिहारी मौसम न्यूज़ (Motihari Weather News) और मोतिहारी क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version