बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यकर्ताओं की भागीदारी अहम

भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर रविवार को प्रखंड के धपरी गांव स्थित भोला स्थान के प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार झा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

By ANAND KUMAR | July 6, 2025 8:05 PM
an image

धपरी में भाजपा की ओर से बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर हुई बैठक

मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता सजग होकर प्रत्येक बूथ पर विशेष बैठक आयोजित करें, ताकि बूथ स्तर पर संगठन की पकड़ मजबूत हो सके. जिला संयोजक ने कहा कि बूथ के सशक्तिकरण में सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका है और सक्रिय भागीदारी से ही यह अभियान सफल होगा. उत्तरी मंडल ने कहा कि पार्टी की रीढ़ कार्यकर्ता होते हैं और कार्यकर्ताओं की रीढ़ तब और मजबूत होती है जब बूथ सशक्त होता है. बैठक में राकेश कुमार झा, बबलू कुमार पंडित, राजेश कुमार पाठक, सच्चिदानंद ठाकुर, विजय कुमार झा, शिशिर कुमार सिंह, शिवशंकर सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, योगेन्द्र पासवान, संदीप कुमार सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version