मानसून की बारिश मौसम में उबाल को करेगी शांत

मुंगेर के तापमान में रविवार को 3 डिग्री तक कमी आ गयी है. लेकिन उमस के कारण अब भी लोगोंं को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है.

By DHIRAJ KUMAR | June 15, 2025 11:13 PM
an image

मुंगेर

. मुंगेर के तापमान में रविवार को 3 डिग्री तक कमी आ गयी है. लेकिन उमस के कारण अब भी लोगोंं को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है. रविवार को मुंगेर के तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद लोगों को पूरे दिन 42 डिग्री सेल्सियस वाली गर्मी का एहसास होता रहा. मौसम विभाग की मानें तो सोमवार 16 जून से बिहार में मानसून दस्तक दे रहा है. जिससे बारिश के बीच लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को 1 से 2 एमएम तक बारिश हो सकती है. जबकि इस बीच मौसम का अधिकतम तापमान भी 36 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर 27 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं मंगलवार से अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री तक गिरावट आयेगी. जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री तक कमी होगी.
संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version