प्रवेशोत्सव पखवारा पर निकाली गयी रैली

शिक्षा विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव पखवारा चलाया जा रहा है.

By ANAND KUMAR | April 9, 2025 7:36 PM
feature

हवेली खड़गपुर. शिक्षा विभाग द्वारा 1 से 15 अप्रैल तक प्रवेशोत्सव पखवारा चलाया जा रहा है. इसके तहत बुधवार को नगर के कन्या मध्य विद्यालय की ओर से जागरूकता रैली निकाली गयी. विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका राखी कुमारी केशरी के संयोजन में निकली जागरूकता रैली नगर भ्रमण कर लोगों को शिक्षा का संदेश दिया. रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर भारत माता मंदिर, साहू टोला, बड़ी दुर्गा मंदिर मार्ग, पुरानी चौक, आर्य समाज मंदिर के रास्ते नगर भ्रमण करते हुए वापस विद्यालय पहुंची. इस दौरान छात्राओं ने बच्चों को स्कूल भेजें, शिक्षा है अधिकार, नहीं किसी पर उपकार जैसे संदेश युक्त नारे लगाते हुए लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया. प्रधानाध्यापिका ने बताया कि प्रवेशोत्सव पखवारा के तहत रैली निकाल कर समाज में यह संदेश दिया जा रहा है कि हर बच्चा विद्यालय जाए और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहे. रैली का मुख्य उद्देश्य बच्चों और अभिभावकों में शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है. रैली में श्वेता कुमारी, प्रियंका कुमारी, पंकज कुमार झा सहित विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सेदारी निभायी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version