संवाद : महिलाओं ने विकासात्मक कार्य पर दिये अपने सुझाव

महिला सशक्तिकरण एवं उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए महिला संवाद एक बेहतर पहल है.

By ANAND KUMAR | April 28, 2025 8:28 PM
feature

असरगंज/बरियारपुर. महिला सशक्तिकरण एवं उसके आर्थिक उत्थान में बने बाधक को दूर करने के लिए महिला संवाद एक बेहतर पहल है. संवाद के माध्यम से ग्रामीण स्तर पर किसी प्रकार का विकासात्मक कार्य हो, इस पर महिलाएं अपनी आकांक्षा को प्रदर्शित कर रही है. साथ ही सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ मिले, इसका वीडियो फुटेज भी दिखाकर उसे सशक्त बनाने की दिशा में पहल की जा रही है. सोमवार को असरगंज एवं बरियारपुर में महिला संवाद का आयोजन किया गया. जहां महिलाओं ने बेवाक तरीके से अपनी आवाज बुलंद की.

असरगंज :

बरियारपुर :

प्रखंड के फिलिप उच्च विद्यालय के प्रांगण में संगम जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और विकास की दिशा में अपने सुझाव दिये. सामुदायिक समन्वयक प्रतीक सुमन ने महिला संवाद के महत्व एवं जीविका की उपलब्धि के बारे में बताया. साथ ही समुदाय एवं वित्तीय सेवी स्वाति सपना ने भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और वीडियो फुटेज के माध्यम से महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया. इसके बाद महिलाओं से उनकी आकांक्षाओं को पूछा गया. जिसमें महिलाओं ने प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण का पुनः सर्वे कराने की मांग की. ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

संबंधित खबर और खबरें

यहां मुंगेर न्यूज़ (Munger News) , मुंगेर हिंदी समाचार (Munger News in Hindi), ताज़ा मुंगेर समाचार (Latest Munger Samachar), मुंगेर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Munger Politics News), मुंगेर एजुकेशन न्यूज़ (Munger Education News), मुंगेर मौसम न्यूज़ (Munger Weather News) और मुंगेर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version