उप महापौर ने भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष को दी बधाई

भारतीय जनता पार्टी

By SATYENDRA SINHA | July 24, 2025 6:33 PM
an image

पूर्णिया. भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष मनोज सिंह द्वारा प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देश पर विगत दिनों जिला भाजपा पदाधिकारियों को नये सिरे से नामित किया गया. जिसके तहत युवा सुमित सिंह को जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया गया. सुमित सिंह के मनोयन के बाद नगर निगम उप महापौर सह प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य पल्लवी गुप्ता एवं किसान मोर्चा बागवानी के प्रदेश संयोजक अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने सुमित सिंह के आवास जाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी. श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सुमित सिंह युवा और लगनशील कार्यकर्ता हैं और हर कार्यकर्ता के साथ इनके मधुर संबंध हैं. उन्होंने आशा जतायी कि उनके नेतृत्व में जिला युवा कमेटी मजबूती के साथ काम करेगा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्णिया न्यूज़ (Purnia News), पूर्णिया हिंदी समाचार (Purnia News in Hindi),ताज़ा पूर्णिया समाचार (Latest Purnia Samachar),पूर्णिया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Purnia Politics News),पूर्णिया एजुकेशन न्यूज़ (Purnia Education News),पूर्णिया मौसम न्यूज़ (Purnia Weather News)और पूर्णिये क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version