घटक दलों के साथ मिलकर काम करेंगे भाजपा के कार्यकर्ता

हरदा

By Abhishek Bhaskar | May 24, 2025 6:27 PM
feature

प्रतिनिधि, हरदा. भाजपा केनगर प्रखंड के दक्षिणी भाग कामाख्या मंडल कार्य समिति की बैठक कामाख्या मंदिर परिसर में मंडल अध्यक्ष प्रकाश कौशिक की अध्यक्षता में हुई. इसमें भाजपा के धमदाहा विधानसभा प्रभारी किशोर कुमार जायसवाल, संयोजक राघवेंद्र सिंह उर्फ बोनी सिंह ने पार्टी के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर देकर बैठक का शुभारंभ किया. मंच संचलन सुप्रिया लाल ने किया. बैठक में बूथ सशक्तिकरण, वोटर लिस्ट, विभिन्न कार्यों को लेकर कई अहम बातों को रखा गया. आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को घटक दलों के साथ काम करने को कहा गया. बैठक में विद्यापति मिश्र,मनोज झा,सुप्रिया लाल,रमेश प्रसाद उर्फ बबलू गुप्ता, सूर्यनारायण मंडल उर्फ बेचन मंडल, महामंत्री संतोष साह, बिजेंद्र झा, टुनटुन साह,परमानंद साह,महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता झा,उपाध्यक्ष सरिता भारती, रेणु झा,सुमित्रा मुर्मू, किसान मोर्चा अध्यक्ष आर्यन मेहता, सुरेश मंडल, किशोर मंडल, अजीत मंडल, मनमोहन झा आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

संबंधित खबर और खबरें

यहां पूर्णिया न्यूज़ (Purnia News), पूर्णिया हिंदी समाचार (Purnia News in Hindi),ताज़ा पूर्णिया समाचार (Latest Purnia Samachar),पूर्णिया पॉलिटिक्स न्यूज़ (Purnia Politics News),पूर्णिया एजुकेशन न्यूज़ (Purnia Education News),पूर्णिया मौसम न्यूज़ (Purnia Weather News)और पूर्णिये क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version