आग से 13 गृहस्वामियों का घर जल कर हुआ खाक

आग से 13 गृहस्वामियों का घर जल कर हुआ खाक

By Dipankar Shriwastaw | June 17, 2025 6:40 PM
feature

अज्ञात कारणों से लगी आग, शादी के लिए रखी नगदी व जेवर क्षतिग्रस्त महिषी. क्षेत्र के बघवा पंचायत के वार्ड नंबर-3 गंडौल गोढ़ीयारी में बीती रात अज्ञात कारणों से लगी आग में 13 गृह स्वामियों का घर जलकर खाक हो गया. स्थानीय ग्रामीणों, जलई व महिषी थाना के अग्नि शमन दस्ता के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका. आग में गुगली मुखिया, शंभु मुखिया, अशोक मुखिया, छोटकन मुखिया, संजीत मुखिया, शिरो साह, बहादुर साह, सुमरित साह, सिकंदर साह ,राधे साह, कालिकांत साह सहित अन्य के घरों में रखा लाखों का अनाज, वस्त्र, आभूषण, बर्तन सहित सभी गृह उपयोगी समानों की क्षति होने से भूखमरी का आलम बन गया है. गुगली मुखिया की धर्मपत्नी गौरी देवी का बेहोशी के कारण निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. लोगों ने बताया कि गुगली की बेटी की शादी संभावित थी व उसके इंतजाम में रखा दो लाख नगद, चार भरी सोना व अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर महिषी सीओ अनिल कुमार व जलई ओपी अध्यक्ष ममता कुमारी, राजस्व कर्मचारी सत्येंद्र कुमार सिंह घटना स्थल पहुंचे व क्षति का जायजा लिया. स्थानीय मुखिया राकेश रौशन चौधरी, पूर्व मुखिया चिरंजीव चौधरी, सरपंच कमलेश कुमार यादव, पैक्स अध्यक्ष राम बिनोद यादव, समाजसेवी सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी राज कुमार सिंह उर्फ बम सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से सभी अग्नि पीड़ितों के बीच पॉलीथिन व सरकार प्रायोजित मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है.

संबंधित खबर और खबरें

यहां सहरसा न्यूज़ (Saharsa News) , सहरसा हिंदी समाचार (Saharsa News in Hindi), ताज़ा सहरसा समाचार (Latest Saharsa Samachar), सहरसा पॉलिटिक्स न्यूज़ (Saharsa Politics News), सहरसा एजुकेशन न्यूज़ (Saharsa Education News), सहरसा मौसम न्यूज़ (Saharsa Weather News) और सहरसा क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version