सेना के सम्मान में मढ़ौरा में निकाली गयी तिरंगा यात्रा

यात्रा मढ़ौरा मुख्य बाजार होते हुए नगर स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई

By ALOK KUMAR | June 2, 2025 5:55 PM
feature

मढ़ौरा

. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना के जवानों द्वारा अदम्य साहस और शौर्य के प्रदर्शन के सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली गयी. शनिवार को बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में मढ़ौरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा मढ़ौरा थाना के पीछे खेल मैदान से शुरू होकर मढ़ौरा मुख्य बाजार होते हुए नगर स्थित आंबेडकर पार्क में संपन्न हुई. इस दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के जवानों ने देश के सम्मान एवं गौरव बढ़ाने का काम किया है.

सेना के इस शौर्य, पराक्रम, अदम्य साहस एवं बलिदान के आगे पूरा देश नतमस्तक है. तिरंगा यात्रा में जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष बलिराम सिंह, भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष राकेश उजाला, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, डॉ रामबाबू सिंह, प्रभाकर सिंह मोनू, अंबिका मांझी, ललन जयसवाल ,भूषण ठाकुर, दीपक सिंह ,मैनेजर राय ,राकेश सिंह मुन्ना राम, प्रीतम सिंह, जयप्रकाश सिंह, सोनू पाण्डेय, सुधीर कुमार सिंह ,सुरजीत कुमार ,अन्य लोग शामिल थे.

संबंधित खबर और खबरें

यहां सारण न्यूज़ (Saran News) , सारण हिंदी समाचार (Saran News in Hindi), ताज़ा सारण समाचार (Latest Saran Samachar), सारण पॉलिटिक्स न्यूज़ (Saran Politics News), सारण एजुकेशन न्यूज़ (Saran Education News), सारण मौसम न्यूज़ (Saran Weather News) और सारण क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version