Saran News : खेल मैदान के निर्माण को लेकर मुखिया प्रतिनिधि व प्राचार्य में धक्का-मुक्की

खेल मैदान के निर्माण को लेकर दुर्गा उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य विवेकानंद लाहिरी व सुतीहार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम राय के बीच हाथापाई व धक्का-मुक्की हो गयी.

By SHAH ABID HUSSAIN | June 25, 2025 9:53 PM
feature

दरियापुर. खेल मैदान के निर्माण को लेकर दुर्गा उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के प्राचार्य विवेकानंद लाहिरी व सुतीहार पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रेम राय के बीच हाथापाई व धक्का-मुक्की हो गयी. बताया जा रहा है कि मुखिया प्रतिनिधि खेल मैदान दुर्गा उच्च विद्यालय के चहारदीवारी के अंदर बनाना चाह रहे थे, जबकि प्राचार्य खेल मैदान विद्यालय के पीछे वाली जमीन में बनाना चाह रहे थे. इसी को लेकर पहले दोनों में विवाद शुरू हुआ. सूचना मिलने पर बीइओ अवधेश कुमार साह भी पहुंचे. उन्होंने भी चहारदीवारी के अंदर ही खेल मैदान बनाने के लिए प्राचार्य को कहा, लेकिन प्राचार्य राजी नहीं हुए. इस पर बीइओ लौट आये. इसके बाद पुनः विवाद उत्पन्न हो गया और मुखिया प्रतिनिधि प्रेम राय और प्राचार्य विवेकानंद लाहिरी में हाथापाई और धक्का-मुक्की भी हो गयी. इस संबंध में दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन दिया है. प्रभारी थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है. जांच चल रही है.

किशोरी से छेड़खानी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज

संबंधित खबर और खबरें

यहां सारण न्यूज़ (Saran News) , सारण हिंदी समाचार (Saran News in Hindi), ताज़ा सारण समाचार (Latest Saran Samachar), सारण पॉलिटिक्स न्यूज़ (Saran Politics News), सारण एजुकेशन न्यूज़ (Saran Education News), सारण मौसम न्यूज़ (Saran Weather News) और सारण क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version