दूसरी बार महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बनीं रिंकू बिंद

Sasaram news. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शखत जहां फातिमा ने रिंकू बिंद को लगातार दूसरी बार रोहतास महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया.

By ANURAG SHARAN | April 22, 2025 4:53 PM
an image

सासाराम सदर. अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शखत जहां फातिमा ने रिंकू बिंद को लगातार दूसरी बार रोहतास महिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया. इसके लिए रोहतास कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष को साधुवाद दिया है. अखिल भारतीय मीरा कुमार सोशल जस्टिस फोरम के अध्यक्ष धनंजय कुमार मेहता ने कहा है कि रिंकू बिंद बहुत ही जुझारू व संघर्षशील नेत्री है. ऐसे में इन्हें जिलाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी. इसके लिए नेताओं ने बधाई दी है. बधाई देने वालों में जावेद अख्तर, मुन्ना भारती, जोखन बिंद, राम अवतार राय, विनोद राय, बिरेन्द्र, अनिल, मनीष चौबे, राजेश्वर कुशवाहा, चंद्रमा पांडेय, दीपक शुक्ला, लोकेश तिवारी व बिंदा देवी आदि शामिल हैं.

संबंधित खबर और खबरें

यहां सासाराम न्यूज़ (Sasaram News) , सासाराम हिंदी समाचार (Sasaram News in Hindi), ताज़ा सासाराम समाचार (Latest Sasaram Samachar), सासाराम पॉलिटिक्स न्यूज़ (Sasaram Politics News), सासाराम एजुकेशन न्यूज़ (Sasaram Education News), सासाराम मौसम न्यूज़ (Sasaram Weather News) और सासाराम क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version