siwan news : गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में लगायी डुबकी

siwan news : प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमंदिरा घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगायी

By SHAILESH KUMAR | June 5, 2025 10:12 PM
an image

दरौली. प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमंदिरा घाट पर गुरुवार की सुबह गंगा दशहरा पर हजारों श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में डुबकी लगायी. इस दौरान दरौली और आसपास के इलाकों में लोग शाम से ही आना शुरू कर दिये थे. जैसे ही गुरुवार की सुबह हुई लोग भजन-कीर्तन करते आस्था के साथ सरयू नदी के पवित्र जल में डुबकी लगा कर दान-पुण्य किये. घाट और आसपास के इलाकों पर भी गंदगी पसरी हुई थी, जहां श्रद्धालुओं को स्नान करने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गंगा दशहरा पर दिये गये दान का काफी महत्व माना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन मां गंगा का अवतरण धरती पर हुआ था. वहीं, उनके द्वारा धरती पर आने के बाद मनुष्यों के सर्वस्व कल्याण के लिए निश्छल भाव से प्रवाहित होने का प्रतीक भी माना जाता है. इस दिन गरीब, मजदूर, असहाय लोगों के बीच किया हुआ पुण्य भी काफी फलित और शुभ माना जाता है. नदी घाटों के किनारे दूरदराज से आयी महिलाओं ने जहां कथा और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया, वहीं उनके द्वारा जगह-जगह पर गीत और भजन-कीर्तन भी किया गया.

संबंधित खबर और खबरें

यहां सीवान न्यूज़ (Siwan News) , सीवान हिंदी समाचार (Siwan News in Hindi), ताज़ा सीवान समाचार (Latest Siwan Samachar), सीवान पॉलिटिक्स न्यूज़ (Siwan Politics News), सीवान एजुकेशन न्यूज़ (Siwan Education News), सीवान मौसम न्यूज़ (Siwan Weather News) और सीवान क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version