deoghar news : सोमवार को चार सैरातों की निगम में लगेगी बोली

नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के चार सैरातों की बंदोबस्ती को लेकर सोमवार को बोली लगायी जायेगी. यह बंदोबस्ती अलग-अलग समय के लिए होगी.

By Sanjeev Mishra | April 17, 2025 8:08 PM
an image

संवाददाता,देवघर : नगर आयुक्त रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के चार सैरातों की बंदोबस्ती को लेकर सोमवार को बोली लगायी जायेगी. यह बंदोबस्ती अलग-अलग समय के लिए होगी. इसमें सब्जी मंडी, रोड साइड, टोल बैरियर व नेहरु पार्क शामिल है. इसमें सब्जी मंडी को छोड़कर अन्य तीन सैरातों के लिए 10 महीने का ही समय दिया जायेगा. तीनों में सावन व भादो में संवेदक किसी तरह का शुल्क नहीं ले सकेंगे. इसके लिए निगम के राजस्व विभाग ने सारी तैयारी कर ली है. कितने से शुरू होगी बोली निगम से मिली जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी के लिए तीन बार बंदोबस्ती के लिए आवेदन निकाला गया, लेकिन किसी ने भी बोली नहीं लगायी. इस बार निगम मंडी के लिए चौथी बार बोली के लिए आवेदन निकाला है. इसमें बीते साल 49.28 लाख में बंदोबस्ती की गयी थी, लेकिन संवेदक को घाटा लगने के कारण इसके लिए तीन बार में कोई भी आगे नहीं आया. इसकी बोली के लिए 47.85 लाख से शुरू करने के लिए रखा गया है. वहीं टोल बैरियर के लिए बीते साल 3.26 करोड़ था, इस बार इसकी बोली 3.43 करोड़ से शुरू होगी. 10 महीने के लिए नेहरू पार्क की बंदोबस्ती बीते साल 14.55 लाख की थी, इस बार इसके लिए 15.28 लाख से शुरू की जायेगी. वहीं रोड साइड बीते साल 73.95 लाख में बंदोबस्ती हुई थी, लेकिन इस बार इसकी बोली इसके आगे से लगेगी.

संबंधित खबर और खबरें

यहां देवघर न्यूज़ (Deoghar News) , देवघर हिंदी समाचार (Deoghar News in Hindi), ताज़ा देवघर समाचार (Latest Deoghar Samachar), देवघर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Deoghar Politics News), देवघर एजुकेशन न्यूज़ (Deoghar Education News), देवघर मौसम न्यूज़ (Deoghar Weather News) और देवघर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version