परिमल सिंह चुने गये झामुमो केंद्रीय कार्य समिति सदस्य

रांची में आयोजित महाधिवेशन में लिया गया निर्णय

By RAMAKANT MISHRA | April 15, 2025 8:56 PM
an image

सारठ बाजार. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता परिमल सिंह उर्फ भूपेन सिंह को पार्टी के केंद्रीय समिति सदस्य बनने पर समर्थकों में खासा उत्साह है. रांची में आयोजित झामुमो के महाधिवेशन में परिमल सिंह को केंद्रीय समिति का सदस्य बनाया है. वे वर्ष 2019 में सारठ से विधानसभा चुनाव लड़े चुके हैं. इसको लेकर जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, झारखंड आंदोलनकारी सह चिन्हितकरण आयोग के सदस्य नरसिंह मुर्मू, सारठ प्रखंड अध्यक्ष लखेश्वर मुर्मू, पालाजोरी प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल रहीम, टोनी मिर्जा, रेहान मिर्जा, लोबान खान, शशिकांत झा, प्रभाकर राय, प्रवीण मिश्रा, सोनू पाठक ने बधाई दी है. वहीं, परिमल सिंह ने कहा कि झामुमो पार्टी के संस्थापक शिबू सोरेन, पार्टी सुप्रीमो हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा मुझे जो भी दायित्व मिला है. उसे में ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन करुंगा.

संबंधित खबर और खबरें

यहां देवघर न्यूज़ (Deoghar News) , देवघर हिंदी समाचार (Deoghar News in Hindi), ताज़ा देवघर समाचार (Latest Deoghar Samachar), देवघर पॉलिटिक्स न्यूज़ (Deoghar Politics News), देवघर एजुकेशन न्यूज़ (Deoghar Education News), देवघर मौसम न्यूज़ (Deoghar Weather News) और देवघर क्षेत्र की हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर .

होम E-Paper News Snaps News reels
Exit mobile version